महिला वनडे: नगालैंड 17 रन पर सिमटा, मुंबई ने चार गेंद में किया लक्ष्य हासिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने बुधवार को यहां सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में नगालैंड को सिर्फ 17 रन पर ढेर करने के बाद चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुकाबला यहां मौजूदा महिला सीनियर एक दिवसीय ट्रॉफी के दौरान होलकर स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की …

इंदौर। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने बुधवार को यहां सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में नगालैंड को सिर्फ 17 रन पर ढेर करने के बाद चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुकाबला यहां मौजूदा महिला सीनियर एक दिवसीय ट्रॉफी के दौरान होलकर स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की कप्तान और तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने पांच रन देकर सात विकेट चटकाए।

नगालैंड का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 17.4 ओवर में 17 रन पर ढेर हो गई। नगालैंड की चार शीर्ष बल्लेबाज किकायांग्ला, ज्योति, कप्तान सेंतिलेम्ला और एलिना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गई। नगालैंड की कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सकी।

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सरिबा नौ रन के साथ टीम की शीर्ष स्कोरर रही। सयाली के अलावा एस ठाकुर ने एक जबकि एम दक्षिणी ने दो विकेट चटकाए। मुंबई की सलामी बल्लेबाजों इशा ओझा और रुशाली भगत ने इसके बाद तीन चौकों और एक छक्के की मदद से चार गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात