हल्द्वानी: स्मैक के कारोबार को रोकने का महापंचायत ने लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा में नशे के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत में स्मैक का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। महापंचायत ने नशा मुक्त संघर्ष समिति का गठन किया। इसके माध्यम आंदोलन चलाया जाएगा। महापंचायत के दौरान नशा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा में नशे के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत में स्मैक का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। महापंचायत ने नशा मुक्त संघर्ष समिति का गठन किया। इसके माध्यम आंदोलन चलाया जाएगा। महापंचायत के दौरान नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

मंगलवार को आयोजित महापंचायत में भाजपा नेता दिनेश रंधावा और कांग्रेस नेता हेमन्त साहू ने कहा जब तक राजपुरा क्षेत्र से स्मैक कारोबार जड़ से समाप्त नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। विक्रम रन्धावा और पंकज कश्यप ने कहा कि नशे के कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं। विरोध करने पर स्थानीय लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं। इससे क्षेत्र में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती। कहा कि संघर्ष समिति के माध्यम से दलगत राजनीति से ऊपर उठ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से आंदोलन किया जाएगा।

महापंचायत में रजनी देवी, विरमा चौहान अंकु पवार राजेन्द्र आर्य, राजा बाली, सुभाष गुप्ता, कुनाल रन्धावा, संजय आर्य, सुरजीत, बेबी शर्मा, संतोष देवी, उषा कश्यप, सोनिया देवी, पप्पू आर्य, ज्योति आर्य समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान संघर्ष समिति ने सीओ सिटी बीएस धौनी को ज्ञापन सौंपकर नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने उन्हें भरोसा दिया कि अवैध धंधेबाजों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उप उपनिरीक्षक कैलाश सिंह नेगी, मंगल सिंह नेगी, राजपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने भी जनता को संबोधित किया और जन सहभागिता पर जोर दिया।

पुलिस ने राजपुरा और गांधीनगर में किया जनसंवाद
मंगलवार शाम सीओ सिटी ने गांधी नगर के सथ ही राजपुरा में स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए रोकथाम और कार्रवाई में पुलिस को सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और अवैध गतिविधियों की सूचना देने को कहा। इसके साथ ही महिला को कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और आपराधिक घटनाओं की जानकारी देने को कहा। साइबर अपराध को लेकर भी जागरुक किया गया।

 

संबंधित समाचार