रामपुर: 50 लाख की मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। बरेली की स्पेशल टास्क फोर्स और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त टीम ने छापेमारी करके दो आरोपियों को होटल रिवर साइड इन थाना सिविल लाइन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स बरामद हुआ है। जोकि आरोपी मुंबई से लेकर रामपुर आए …
रामपुर, अमृत विचार। बरेली की स्पेशल टास्क फोर्स और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त टीम ने छापेमारी करके दो आरोपियों को होटल रिवर साइड इन थाना सिविल लाइन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स बरामद हुआ है। जोकि आरोपी मुंबई से लेकर रामपुर आए थे। बरामद मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपी जफर उर्फ बबलू और बाबू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी जफर उर्फ बबलू ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 20 साल से मुंबई में ही रहता था, वहां पर वह यह धंधा करता था लॉकडाउन में रामपुर आ गया। मुंबई से वह बाबू खान को मादक पदार्थ मैंथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग लाकर दे देता है और बाबू खान रामपुर के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर देता है। इस प्रकार वे दोनों अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उनका चालान कर दिया गया। बबलू पर महाराष्ट्र में भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने स्कूटी भी बरामद की है आरोपी जफर जेल भी जा चुका है।
एएसपी डा.संसार सिंह ने कहा कि एसटीएफ और सिविल लाइंस पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापा मारकर जीरो प्वाइंट से 250 ग्राम मैंथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये की बताई गई है। दोनों पर कार्रवाई कर दी गई है। पकड़े गए युवकों के पास से एक स्कूटी भी बरामद हुई है।
सालों से चल रहा ड्रग्स का कारोबार, नींद में रही पुलिस
गंज क्षेत्र के रहने वाले दो लोग मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स का कारोबार पिछले कई सालों से कर रहे थे। जिले की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। एटीएफ ने इस प्रकरण का खुलासा करके जिले की पुलिस पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। एसटीएफ और सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार की रात को कोसी पुल के पास छापा मारकर 250 ग्राम मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई थी। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस भी दहशत में आ गई।
लेकिन मजे की बात हैं कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इस काम को काफी सालों से कर रहें हैं। मुंबई से माल आने के बाद रामपुर में लगातार सप्लाई हो रहा था। लेकिन शहर के तीनों थानों की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। आरोपी धड़ल्ले से सप्लाई कर रहे थे, शहर में भी इनके कई अन्य लोगों से तार जुड़े हो सकते हैं। हमेशा ही एसटीएफ छापेमार कार्रवाई करके ऐसे आरोपियों को पकड़ती है। इससे पहले भी शहजादनगर क्षेत्र में एसटीएफ लखनऊ ने धमोरा में छापा मारकर वहां से 25 हजार लीटर एल्कोहल बरामद किया था। यह भी कारोबार तेजी से फल-फूल रहा था। लेकिन, शहजादनगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इस ड्रग्स का उपयोग युवा पीढ़ी कर रही है।
फर्नीचर के कारखाने की आड़ में चल रहा था धंधा
सिविल लाइंस पुलिस और बरेली एसटीएफ ने मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स के दो लोगों को पकड़ने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी है। पुलिस के मुताबिक जफर उर्फ बबलू 20 सालों से मुंबई में रहकर वहां पर फर्नीचर का काम करता था।लेकिन, उसकी आड़ में वह ड्रग्स भी बेच रहा था। जिससे उससे काफी धन भी एकत्र कर लिया था। उसने इस काम में अपने रिश्तेदार को भी शामिल कर लिया था और दोनों सालों से इस काम को कर रहे थे लेकिन, किसी को भनक तक नहीं लगी थी।
एसटीएफ हुई सक्रिय और आरोपियों की तलाश में जुटी
मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स के साथ एसटीएफ और सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार रात को हाईवे किनारे स्थित एक होटल के पास छापा मारकर 250 ग्राम मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स के साथ दो लोगों को पकड़ने के बाद थाने ले आई थी। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि बाबूखान मुंबई से ड्रग्स लेकर चल दिया हैं।जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके बस से उतरते ही एसटीएफ ने उसे और जफर को धर दबोचा। पुलिस इनके तीसरे साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।मुंबई से मैसेज पास होने के बाद एसटीएफ हरकत में आ गई थी। उसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरुकर दिया था। एसटीएफ बरेली की टीम पलपल अपने उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन में काम कर रही थी।
ड्रग्स का मुंबई में रेव पार्टियों में होता है इस्तेमाल
मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स का इस्तेमाल मुंबई की रेव पार्टियों में किया जाता है।लेकिन यह अब छोटे शहरों में प्रयोग किया जा रहा हैं। जिसमें रामपुर के युवा बड़े पैमाने पर इसका प्रयोग कर रहे हैं।पूछताछ में जफर उर्फ बब्लू ने बताया कि आरोपी मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स को मुंबई से 2000 रुपये प्रतिग्राम के हिसाब से मिलता हैं। जिसे यहां पर लाकर 2500 से लेकर 3000 रुपये तक प्रतिग्राम के हिसाब से बेचा जाता हैं।इस ड्रग्स को युवा पीढ़ी काफी प्रयोग कर रही है। पकड़े गए एक आरोपी के पास से बोरावली मुंबई से दिल्ली तक रेल टिकट और कौशांबी से रामपुर तक का रोडवेज का टिकिट इसके अलावा 19 हजार रुपये नकद और कई बैंकों के एटीएम, आधार कार्ड बरामद हुए हैं। जफर ने बताया कि उसकी मुलाकात मुंबई में जोगेश्वरी निवासी रियाज से हुई और उसके साथ मिलकर मादक पदार्थो की तस्करी करने लगा। वर्ष 2007 में चरस की तस्करी में पकड़ा गया और जेल चला गया।
