बरेली: मौसम से नमी होने लगी गायब, चुभने लगी धूप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दिन का अधिकतम तापमान निरंतर बढ़ने से मौसम का मिजाज गरमाना शुरू हो गया है। वातावरण में नमी अब घट रही है। हालांकि, शाम को हवा चलने से हल्की ठंड है। बुधवार सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। धूप चुभती रही। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया …

अमृत विचार, बरेली। दिन का अधिकतम तापमान निरंतर बढ़ने से मौसम का मिजाज गरमाना शुरू हो गया है। वातावरण में नमी अब घट रही है। हालांकि, शाम को हवा चलने से हल्की ठंड है।

बुधवार सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। धूप चुभती रही। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ समय से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस बीच पड़ोसी राज्यों व जिलों में हुई बूंदाबांदी व बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ आरपी सिंह के मुताबिक अब मौसम में गर्मी बढ़ेगी। तापमान में निरंतर इजाफा होता जाएगा। हालांकि, इस बीच बूंदाबांदी की आशंका भी है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। बहरहाल गर्मी झेलने के लिए शहरवासियों को अब तैयार होना पड़ेगा।

संबंधित समाचार