हरदोई: एक माह से बेटी की तलाश में भटक रही मां, पुलिस को पत्र लिख ढूंढ कर लाने की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एक माह पूर्व घर से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को हरियावां पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। किशोरी की पीड़ित मां ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पुत्री को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है। उच्चाधिकारियों को प्रेषित पत्र में किशोरी की पीड़ित मां ने कहा है कि उसकी पुत्री को …

हरदोई। एक माह पूर्व घर से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को हरियावां पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। किशोरी की पीड़ित मां ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पुत्री को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है।

उच्चाधिकारियों को प्रेषित पत्र में किशोरी की पीड़ित मां ने कहा है कि उसकी पुत्री को 12 फरवरी 2021 को रात मुरवा गांव के अरुण और आत्माराम बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से भगा ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट 18 फरवरी 2021 को हरियावा थाने पर दर्ज की गई थी लेकिन आज तक उसकी पुत्री का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। पीड़ित मां ने पुलिस से पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार