बाराबंकी: 13 साल की मासूम के साथ घर ले जाकर की हैवानियत, पिता ने पुलिस से मांगा इंसाफ
कोठी, बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका से गांव के ही एक व्यक्ति ने घर के अंदर कमरे में बंद करके दुराचार किया। पीड़ित पिता के द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 13 वर्षीय बालिका के …
कोठी, बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका से गांव के ही एक व्यक्ति ने घर के अंदर कमरे में बंद करके दुराचार किया। पीड़ित पिता के द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 13 वर्षीय बालिका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को गांव निवासी एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले जाकर कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। किसी तरह वहां से निकलकर बालिका ने घर आकर अपने परिजनों को यह बात बताई।
पीड़ित पिता ने असंद्रा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता के द्वारा दिए गए तहरीर में बताया गया है कि पुत्री ने आरोपी युवक के द्वारा पहले भी दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इस पर मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
