बरेली: जेठों ने लूटी आबरू, शिकायत पर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जेठों ने मिलकर छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मामले की शिकायत करने पर आरोपी ससुरालियों ने आरोप को झूठा बताते हुए महिला को ही घर से निकाल दिया। इस मामले में डीएम नितीश कुमार के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने …

अमृत विचार, बरेली। जेठों ने मिलकर छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मामले की शिकायत करने पर आरोपी ससुरालियों ने आरोप को झूठा बताते हुए महिला को ही घर से निकाल दिया। इस मामले में डीएम नितीश कुमार के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में अशोक विहार में रहने वाले युवक से हुआ था। उनका पति फोटोग्राफी करता है। शादी के बाद से ही पति समेत सास, ससुर, दोनों जेठ व ननद उसे दहेज के लिए ताने देते थे। पति फोटोग्राफी की दुकान खोलने और कैमरा खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। साथ ही बाथरूम में नहाते समय दोनों जेठ तांका-झांकी करने लगे।

आरोप है कि एक दिन दोनों जेठ उसे अकेला देखकर कमरे में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर से निकलवा देने की धमकी दी। महिला ने डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार