आज का राशिफल | 18 मार्च, 2021
मेष राशि आज सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी परेशानी होगी। मन में अनावश्यक विचारों को उत्पन्न न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखें। दूसरों पर अत्यधिक विश्वास न करें। वृष राशि आज किसी के भी प्रति मन में गलत विचार न अपनायें। आपको प्रेम के प्रस्ताव मिल सकते हैं। …
मेष राशि
आज सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी परेशानी होगी। मन में अनावश्यक विचारों को उत्पन्न न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखें। दूसरों पर अत्यधिक विश्वास न करें।
वृष राशि
आज किसी के भी प्रति मन में गलत विचार न अपनायें। आपको प्रेम के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपने आत्मसम्मान के साथ सम्झौता न करें। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें।
मिथुन राशि
आज दोस्तों से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपके लिये बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। प्रणय सम्बन्धों में पारदर्शिता अवश्य रखें। दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचें। महत्वपूर्ण कार्य शाम तक पूरे कर लें।
कर्क राशि
आज राजनीतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे। बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी देवस्थल में प्रार्थना के लिये जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि
ऑफिस में आपको बड़ा पद मिल सकता है। नया कारोबार शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रलोभनों से आपको बचना चाहिए। आशानुरूप कार्य होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।
कन्या राशि
आज पुराने अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। आपके आधिकारिक स्वभाव में वृद्धि होगी। दिनचर्या सन्तुलित रखें। शाम के बाद आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आय बढ़ने से आपका चित्त प्रसन्न होगा।
तुला राशि
आज आप दूसरों पर ध्यान हटाकर अपने ऊपर फोकस अधिक करें। आपके यश और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार आयेगा। आपके भीतर परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। दिखावे में ज्यादा धन खर्च न करें।
वृश्चिक राशि
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। बच्चों के साथ मनोरञ्जन भरा समय बितायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में पुनः मधुरता आयेगी। सबके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें।
धनु राशि
आज दिन के आरम्भ में कार्यों की गति धीमी रहेगी। सन्तान के मनमाने रवैये से मन व्यथित हो सकता है। आपके स्वभाव में कुछ चंचलता और व्यग्रता रहेगी। अधिकारों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
आज शरीर में दर्द के कारण थोड़े असहज रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में आपको लाभ मिलेगा। नयी नौकरी में आनन्द का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-अपमान की चिन्ता रहेगी।
कुंभ राशि
आज किसी गुप्त चिन्ता के कारण मन उद्वेलित हो सकता है। अटके हुए मामलों को लम्बा न खींचें। किसी योग्य कार्य के लिये आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके प्रभाव से कठिन कार्य भी आसानी हो जायेंगे।
मीन राशि
आज लोग आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में शानदार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा।
