पहली बार हुआ है ऐसी बच्ची का जन्म, शरीर में मौजूद है ये खास चीज, डॉक्टर भी हैरान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बाल रोग विशेषज्ञों ने एक ऐसी अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है जिसके शरीर में नोबेल कोरोना वायरस के एंटीबाडीज हैं। इस तरह का यह पहला मामला है और बच्ची की मां को गर्भावस्था में कोविड-19 का पहला टीका दिया गया था। स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ईप्रिंट प्रकाशित करने वाली …

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बाल रोग विशेषज्ञों ने एक ऐसी अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है जिसके शरीर में नोबेल कोरोना वायरस के एंटीबाडीज हैं। इस तरह का यह पहला मामला है और बच्ची की मां को गर्भावस्था में कोविड-19 का पहला टीका दिया गया था। स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ईप्रिंट प्रकाशित करने वाली ‘मेडआर्काइव’ पर पोस्ट किए गए अध्ययन के अनुसार बच्ची की मां को गर्भकाल के 36वें सप्ताह में मॉडर्ना का टीका लगा था।

इसके तीन सप्ताह बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और जन्म के तुरंत बाद ही तत्काल उसके रक्त के नमूने लिए गए, जिसमें यह खुलासा हुआ कि बच्ची के रक्त में एंटीबॉडिज है। हालांकि अभी इस अध्ययन की समीक्षा नहीं हुई है।

अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक विश्वविद्यालय के सह लेखकों पॉल गिल्बर्ट और चाड रूडनिक ने कहा कि किसी नवजात में एंटीबॉडिज पाए जाने का यह पहला ज्ञात मामला है। मां अपनी बच्ची को लगातार स्तनपान करा रही है और उन्हें तय नियम के अनुसार टीके की दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म