बरात से लौट रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक बच्चे समेत पांच की मौत, 34 घायल
मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आज एक बस के बिजली के खंबे से टकराने के बाद खाई में गिरने से एक बच्चें सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नारायणगंज के समीप ग्राम पोतला में बरातियों से भरी एक बस के अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराकर …
मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आज एक बस के बिजली के खंबे से टकराने के बाद खाई में गिरने से एक बच्चें सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नारायणगंज के समीप ग्राम पोतला में बरातियों से भरी एक बस के अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराकर खाई में गिरने से एक बच्चें सहित पांच लोगों की मौत हो गई। करीब 34 लोग घायल हो गये है।
गंभीर रुप से घायल आधा दर्जन लोगों को मंडला स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस तेज गति से चल रही थी। बस जुआरी ग्राम पंचायत के देवडोंगरी से बरात, चंदेहरा (शंकरगंज) गयी थी। लौटते समय हादसा हो गया। इस घटना में मृतकों की शिनाख्त नही हो पायी है।
