बरेली: रुहेलखंड डिपो के 15 परिचालकों की खत्म होगी संविदा
अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड डिपो के 15 परिचालकों की संविदा जल्द समाप्त कर दी जाएगी। डिपो की आमदनी प्रभावित होने पर शासन से नोटिस मिलने के बाद अनुपस्थित परिचालकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ये परिचालक पिछले करीब दो से तीन माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। रुहेलखंड डिपो की लगातार गिरती …
अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड डिपो के 15 परिचालकों की संविदा जल्द समाप्त कर दी जाएगी। डिपो की आमदनी प्रभावित होने पर शासन से नोटिस मिलने के बाद अनुपस्थित परिचालकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ये परिचालक पिछले करीब दो से तीन माह से अनुपस्थित चल रहे हैं।
रुहेलखंड डिपो की लगातार गिरती आमदनी और राजस्व को घाटे की वजह से एआरएम भुवनेश्वर कुमार को नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद एआरएम ने उन सभी परिचालकों की सूची तैयार करनी शुरू करवा दी जो जनवरी, 2021 से अब तक अनुपस्थित हैं।
एआरएम भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि विभाग की तरफ से इन लोगों को कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके इन पर कोई असर नहीं हुआ। वे काम पर वापस ही नहीं आ रहे हैं। एआरएम से कई परिचालकों ने यह तक कह दिया कि उनकी संविदा समाप्त करने से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। एआरएम भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि सभी की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। जल्द ही सबकी संविदा समाप्त की जाएगी।
