जो कांग्रेस पार्टी इतनी अस्थिर है, वह असम में स्थिर सरकार कैसे दे सकती है- मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर राज्य के लोगों को विभिन्न मोर्चों पर बांटने तथा हमेशा वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। राज्य में विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा के बाद मोदी ने करीमगंज जिले के भटग्राम में अपनी पहली …

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर राज्य के लोगों को विभिन्न मोर्चों पर बांटने तथा हमेशा वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। राज्य में विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा के बाद मोदी ने करीमगंज जिले के भटग्राम में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान हर संभव तरीके से असम को बांटने का काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी मोर्चों पर लोगों को जोड़ने का काम किया है। हम न सिर्फ लोगों को व्यक्तिगत तौर पर जोड़ रहे हैं, बल्कि सांस्कृतिक तौर पर भी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर असम को पांच दशक तक देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग रखने का प्रयास करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि दशकों पहले असम देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद वोट बैंक की राजनीति की खातिर असम का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कम होता गया।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के 2016 में सत्ता में आने से पहले राज्य में कांग्रेस ने 15 वर्षों तक शासन किया था और आज पार्टी की स्थिति ऐसी हो गयी है कि वह वोट की खातिर कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी इतनी अस्थिर है, वह असम में स्थिर सरकार कैसे दे सकती है। उल्लेखनीय है कि असम में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्य में पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा, जबकि अंतिम चरण में छह अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजों का एलान दो मई को होगा।

संबंधित समाचार