बरेली: कुकर्म के 20 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं लिए पीड़ित के बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मारपीट और चोरी जैसे मामले ही नहीं बल्कि कुकर्म-दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस लीपापोती करने से बाज नहीं आती। ऐसा ही एक मामला आईजी के सामने पहुंचा। इस पर आईजी ने बारादरी पुलिस को फटकार लगाते हुए तुरंत पीड़ित के बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बारादरी क्षेत्र से …

अमृत विचार, बरेली। मारपीट और चोरी जैसे मामले ही नहीं बल्कि कुकर्म-दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस लीपापोती करने से बाज नहीं आती। ऐसा ही एक मामला आईजी के सामने पहुंचा। इस पर आईजी ने बारादरी पुलिस को फटकार लगाते हुए तुरंत पीड़ित के बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

बारादरी क्षेत्र से 27 फरवरी की सुबह एक 10 वर्षीय किशोर लापता हो गया था। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात में जिला अस्तपाल से एक सिपाही ने लड़के के पिता को फोन पर जानकारी दी कि उनका बेटा लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।

सूचना पर मां-बाप मौके पर पहुंचे तो बेटे ने बताया कि मोहल्ले का युवक उसे मोमो खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। जहां उसने कुकर्म किया और फिर शिकायत के डर से उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर अधमरा करके छोड़ गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना को 20 दिन बीत गए लेकिन जांच अधिकारी ने अब तक बच्चे के बयान दर्ज नहीं किए हैं। आईजी ने जब पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनी तो बच्चे से बात की। बच्चे ने उन्हें बताया कि उसके साथ कुकर्म हुआ है। इसके बाद आईजी ने बारादरी पुलिस को फटकार लगाते हुए बच्चे के बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार