अयोध्या: नोडल अधिकारी ने किया कोविड टीकाकरण और सैम्पलिंग का निरीक्षण, कार्यक्रम आयोजन की समीक्षा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से नामित जनपद के नोडल अधिकारी और अपर मुख्य सचिव सिचाई ने गुरुवार को कोविड टीकाकरण और सैम्पलिंग का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी टी …

अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से नामित जनपद के नोडल अधिकारी और अपर मुख्य सचिव सिचाई ने गुरुवार को कोविड टीकाकरण और सैम्पलिंग का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने कहा कि विगत 4 वर्षों की तुलना में वर्तमान सरकार के 4 वर्ष में बहुत कार्य हुए है। सभी विभागों के अधिकारी प्रगति की तुलानात्मक रिर्पोट तैयार कर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में काम प्रस्तुत करें। प्राथमिकता के कार्यक्रमों तथा अभिनव प्रयोग के कार्यक्रमों जैसे नदी के पुर्नउद्धार के लिए पुरष्कार, कोविड काल में दीपोत्सव आदि का आयोजन, प्रधानमंत्री का आगमन, राम पैड़ी और गुप्तारघाट पर घाटों का निर्माण, नवीन बस स्टेशन, मेडिकल कालेज, अयोध्या की सड़को का जीर्णोद्धार, गन्ना किसानो का भुगतान, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, स्वच्छता कार्यक्रम समेत निर्माण तथा विकासात्मक कार्यो को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जिले से ब्लाक स्तर तक का रिर्पोट कार्ड मीडिया को दिया जाये।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तमाम कार्य किये गए। पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ-साथ महिला सिविल इंजीनियरों, महिला नलकूप चालकों आदि की नियुक्तियां की गईं। इसके प्रचार प्रसार के लिए मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाए।

उन्होंने नोडल अधिकारी से मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ली और सहायक पुलिस अधीक्षक प्लास बंसल को महिला पुलिस की ओर से मिशन शक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने 22 मार्च को सम्मेलन व जागरुकता कार्यक्रम के आयोजन की बात कही है। इसके पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण और गुलाब बाड़ी में सैम्पलिंग के कार्य का जायजा लिया।

डीएम ने पेश किया कार्यक्रम व तैयारी का खाका
बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कार्यक्रम व तैयारी का खाका पेश किया। नोडल अधिकारी को बताया कि जिला स्तर का 19 मार्च को राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में पूर्वान्हन 10:30 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजना की प्रदर्शनी, पुस्तिका का विमोचन, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदि वितरित किया जायेगा।

कार्यक्रम में सांसद, सभी विधायक, महापौर एवं सत्ताधारी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं मीडिया को आमंत्रित किया गया है। नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक, उपनिदेशक सूचना, जिला प्रोबेशन अधिकारी को बनाया गया है। 20 मार्च को तहसील व विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन सहित विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण तथा विकास पुस्तिका का विमोचन सम्बंधित क्षेत्र के विधायक द्वारा किया जायेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी सम्बंधित तहसील के उपजिलाधिकारी है तथा खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसीलदार को लगाया गया है।

21 मार्च को मिशन कल्याण कार्यक्रमों के तहत समस्त विकासखण्डों में किसान मेलों के आयोजन का जिम्मा उपनिदेशक कृषि, कृषि अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को दिया गया है। औद्योगिक स्थान गद्दौपुर में उद्योग विभाग के अधिकारियों की ओर से उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा सम्मान, टूलकिट वितरण, प्रगतिशील उद्यामियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसी दिन नगर पालिका क्षेत्र रूदौली में ग्रामोद्योग अधिकारी एवं एलडीएम की ओर से विभिन्न उद्योग सम्बंधी जानकारी दी जायेगी। 22 मार्च को मिशन शक्ति, शक्तिकरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री पोषण मिशन, स्वास्थ्य मिशन, ऋण वितरण आदि कार्यक्रम सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगे।

सदर विधानसभा का विकासखण्ड मसौधा, गोसाईगंज विधानसभा का मया ब्लाक, विधानसभा रूदौली का ब्लाक रूदौली, विधानसभा मिल्कीपुर का ब्लाक हरिग्टनगंज, विधानसभा बीकापुर का ब्लाक बीकापुर में आयोजित होगा। 23 मार्च को जिला पंचायत सभागार में उद्योग विभाग, अपर मुख्य अधिकारी पंचायत, आईटीआई के प्राचार्य आदि की ओर से मिशन रोजगार, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (कोचिंग), मुख्यमंत्री अप्रेन्ट्रिस योजना आदि का ऋण वितरण समारोह होगा। जिसमें महिला मंगलदल, युवक मंगलदल आदि के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

24 मार्च को सभी विकास खण्ड में श्रम विभाग की ओर से मिशन श्रमिक कल्याण,रोजगार मेले तथा 29 गौ आश्रय स्थलो पर खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी की ओर से पशुओं को चारा आदि वितरित किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, परियोजना निदेशक आरपी सिंह तथा कार्यक्रम से जुड़े अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार