बरेली: जंक्शन पर इन दो और ट्रेनों का ठहराव, ट्रेन से सफर करने की सोच रहें हैं तो पढ़ें ये खबर
अमृत विचार, बरेली। होली का त्योहार पास आते ही ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। हाल ही में 12 ट्रेनों का संचालन करने के बाद मुरादाबाद मंडल ने अब चार और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। इनका संचालन …
अमृत विचार, बरेली। होली का त्योहार पास आते ही ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। हाल ही में 12 ट्रेनों का संचालन करने के बाद मुरादाबाद मंडल ने अब चार और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। इनका संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा।
होली की भीड़-भाड़ खत्म होने के बाद इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि नांगल डैम से चलकर कोलकाता को जाने वाली 04520 त्योहार स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार से संचालित की जाएगी, जिसे केवल 27 मार्च तक के लिए संचालित किया जाएगा। यह बरेली जंक्शन पर शाम को 4:19 बजे पहुंचेगी। ठीक उसी तरह कोलकाता से चलकर नंगल डैम को जाने वाली 04519 स्पेश्ल ट्रेन 22 मार्च से संचालित होकर 29 मार्च तक चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव बरेली जंक्शन पर सुबह 06:13 बजे है।
