मुरादाबाद: सरकारी स्कूल के बच्चे पढ़ेंगे वैदिक गणित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अब तक छात्रों को प्राथमिक विद्यालयों में साधारण शिक्षा ही दी जाती थी। लेकिन अब सरकार ने उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए अनूठी पहल की है। भारतीय शास्त्रों में लिखी विधियों का संग्रह प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में दक्ष बनाने के लिए वैदिक गणित की शिक्षा दी जाएगी। शिक्षकों का …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अब तक छात्रों को प्राथमिक विद्यालयों में साधारण शिक्षा ही दी जाती थी। लेकिन अब सरकार ने उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए अनूठी पहल की है। भारतीय शास्त्रों में लिखी विधियों का संग्रह प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में दक्ष बनाने के लिए वैदिक गणित की शिक्षा दी जाएगी। शिक्षकों का दावा है कि छात्र छह अंक वाले वैदिक गणित के सवाल 30 से 40 सेकेंड में हल कर सकेंगे।

वैदिक गणित को पढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों से दो-दो शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रयागराज में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने की विधियां बताई गईं, ताकि वे एक-एक कर सभी ब्लाकों के शिक्षक को प्रशिक्षण दे सके। हालांकि सरकार की ओर से आगामी दिनों में वैदिक गणित प्रशिक्षण योजना को जल्द शुरू कर दिया जाएगा, जिससे छात्र आने वाले दिनों में अभ्यास कर अपनी कमियों को निखार कर प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले सकेंगे।

जिले से दो शिक्षक का चयन
वैदिक गणित प्रशिक्षण योजना के तहत प्रदेश के सभी जनपद से दो-दो शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें जिले से हिमांशु चौहान और मुकुल कौशिक को मास्टर ट्रेनर के रूप में चुना गया है। सरकार की ओर से इन्हें प्रशिण भी दिया गया है, ताकि जनपद के 9 ब्लाकों के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा सके। वहीं आगामी दिनों में लखनऊ में एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश से चयनित शिक्षक अपने-अपने विचार रखेंगे।

30 से 40 सेकेंड में हल कर सकेंगे सवाल
वैदिक गणित के माध्यम से आने वाले दिनों में छात्रों के लिए सवाल हल करना बेहद आसान हो जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ सवाल भी 30 से 40 सेकेंड में हल कर सकेंगे।

विद्यालयों के बीच कराई जाएगी स्पर्धा
विद्यालयों के बीच आगामी दिनों में प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी। इसमें विद्यार्थियों को हिस्सा दिलाया जाएगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होंगे। साथ ही अभ्यास कर अपनी कमियों को सुधारकर अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे।

लखनऊ में आगामी दिनों होगी कार्यशाला
उच्च प्राथमिक विद्यालय झांझनपुर शिक्षक मुकुल कौशिक ने कहा कि वैदिक गणित के माध्यम से छात्र शिक्षा से संबंधित पुरानी परंपरा को जान सकेंगे। साथ ही अपने सवालों को आसानी से हल कर सकेंगे। वैदिक गणित के माध्यम से छात्र सवाल 30 से 40 सेकेंड में हल कर पाएंगे।

उच्च प्राथमिक विद्यालय पदियानगला शिक्षक हिमांशु चौहान ने कहा कि अब तक छात्रों को साधारण शिक्षा दी जाती है, लेकिन वैदिक गणित के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इसके कारण वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

संबंधित समाचार