बरेली: सिपाही के प्यार में ट्रेनर युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर
अमृत विचार, बरेली। यूपी 112 में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने वाली युवती ने सिपाही के प्यार में जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 0152 ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती के परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मूल …
अमृत विचार, बरेली। यूपी 112 में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने वाली युवती ने सिपाही के प्यार में जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 0152 ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती के परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
मूल रूप से संभल के थाना बनिया ढेर के मझोला की रहने वाली 23 वर्षीय युवती बारादरी के सुरेश शर्मा नगर में किराये के मकान में रहती है। युवती बरेली जोन के पुलिस कर्मियों को डिवाइस ऑपरेट करने की ट्रेनिंग देती है। युवती का पीलीभीत के बीसलपुर थाने में तैनात सिपाही से प्रेम प्रसंग हो गया था।
पिछले 1 साल से लगातार सिपाही युवती को शादी का झांसा दे रहा है। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो सिपाही ने इंकार कर दिया। दुखी होकर युवती ने शुक्रवार सुबह कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जहर खाने के बाद खुद ही पुलिस को फोन करके इसकी सूचना भी दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बैरियर दो के पास गिर गई युवती
जहर पीने के बाद युवती इज्जतनगर के बैरियर दो चौकी जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और वह चौकी से कुछ दूरी पर गुरुद्वारे के पास गिर गई। अर्ध बेहोशी की हालत में युवती ने यूपी 112 पर जहर खाने की सूचना दी। इसके बाद पीआरवी 0152 मौके पर पहुंच गई। पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रेम सागर राठौर और सिपाही चौधरी पुलकित पवार ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
समय पर न पहुंचती जो चली जाती जान
डाक्टरों ने बताया कि यदि युवती को समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। यूपी-112 के सिपाहियों की सूझबूझ से ही युवती जहर खाने के बाद भी जिंदा है। युवती के परिजनों ने भी यूपी-112 के सिपाहियों का आभार व्यक्त किया है।
एक युवती ने जहर खा लिया है। बताया जाता है कि उसका एक सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग था। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
