बरेली: युगवीणा में पार्टी करने वाले दरोगा के खिलाफ वारंट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। युगवीणा में बर्थ-डे पार्टी प्रकरण में सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद दरोगा संजय सिंह पर शिकंजा कस गया है। अब कोर्ट ने दरोगा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। उसकी बर्खास्ती के लिए भी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही …

अमृत विचार, बरेली। युगवीणा में बर्थ-डे पार्टी प्रकरण में सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद दरोगा संजय सिंह पर शिकंजा कस गया है। अब कोर्ट ने दरोगा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। उसकी बर्खास्ती के लिए भी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई भी की जा सकती है।

लॉक डाउन में पाबंदी के बावजूद युगवीणा में सिपाही की जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। शराब के नशे में पुलिसकर्मी और दरोगा डीजे पर थिरक रहे थे। इसी बीच वहां गोली चली और दरोगा संजय सिंह के पेट में लगते हुए आरपार हो गई। जांच में पता चला कि दरोगा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से ही गोली चली थी। इसके बाद दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

15 मार्च को दरोगा ने कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, दारोगा प्रवीन कुमार व सिपाही अश्वनी के खिलाफ षड्यंत्र रचकर जानलेवा हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने दरोगा संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी करा लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

दारोगा संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में गैर जमानती वारंट की अर्जी डाली गई थी। उसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। उसका वारंट जारी हो गया है। पुलिस की टीम आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।
-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार