अचीवर्स अवार्ड: जिन्होंने बढ़ाया मान, आज अमृत विचार करेगा सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिन्होंने बढ़ाया मान, हम करेंगे उनका सम्मान। अचीवर्स अवार्ड के मौके पर अपने कर्म क्षेत्रों में बेहतर करने वालों को सम्मान देने के लिए शनिवार की शाम रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्कस इन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन दैनिक अमृत विचार मुरादाबाद की वर्षगांठ पर हो रहा है। इस अवसर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिन्होंने बढ़ाया मान, हम करेंगे उनका सम्मान। अचीवर्स अवार्ड के मौके पर अपने कर्म क्षेत्रों में बेहतर करने वालों को सम्मान देने के लिए शनिवार की शाम रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्कस इन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन दैनिक अमृत विचार मुरादाबाद की वर्षगांठ पर हो रहा है। इस अवसर पर कर्म योद्धाओं और कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभाने वाले वारियर्स को अवार्ड देने के लिए फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी भी उन सबके बीच होंगी।

गौरतलब है कि मुरादाबाद मंडल में अमृत विचार के सफर की शुरूआत 12 मार्च वर्ष 2020 को हुई थी। सफर अभी शुरू ही हुआ था कि बड़ी चुनौती के रूप में कोरोना महामारी सामने आई। मगर अमृत विचार एक सूचना योद्धा की तरह उसने लोगों तक हर खबर पहुंचाने का प्रयास किया। एक संपूर्ण अखबार के रूप में पाठकों से जुड़ा और कम वक्त में उनका उसे साथ भी मिला। देखते ही देखते वह कब पाठकों की पसंद बन गया, पता ही नहीं चला। पाठकों ने भी अमृत विचार का साथ दिया और उत्साह भरा। एक भरोसा पैदा किया और विश्वास बढ़ाया।

पाठकों के स्नेह से मिले आत्मविश्वास के बाद कब पिछले साल का मुश्किल वक्त बीत गया पता ही नहीं चला। उस दौरान कई असली महारथियों को हमने करीब से जाना। उन्होंने कोरोना वारियर्स के रूप में महामारी काल में जो कार्य किए वह सराहनीय थे और सम्मान पाने के हकदार भी। इस बीच जब सभी कार्य और रोजगार बंद हो गए थे, उस वक्त भी कुछ ने हार नहीं मानी और एक कर्मयोद्धा की तरह डटकर संकट काल का सामना किया।

ऐसी शख्सियतों के सम्मान में अमृत विचार एवं अर्थकिंग इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रस्तुत अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में सहयोगी रूप में हास्पिटैलिटी पार्टनर क्लार्क्स इन, डिजाइनको, नवताप बिल्डर्स, स्वास्ति एसोसिएट्स, श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी, गोपीकुंज कालोनी, लव कुमार गुप्ता सर्राफ, स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट रामपुर, नगर पालिका परिषद हसनपुर, अमरोहा, नगर पंचायत नौगावां सादात अमरोहा, अमरोहा सदर विधायक महबूब अली, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, पार्षद प्रिया सिंह, नगर पालिका परिषद धनौरा अमरोहा, नगर पालिका परिषद बिलासपुर, नगर पालिका परिषद अमरोहा, एटूजेड, गोल्डन बर्ड टेलिकोम, डा. यूसी सक्सेना, चड्ढा ग्रुप शामिल हैं।

संबंधित समाचार