शर्मनाक! मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/बिलारी/ अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। बहाने से मासूम को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर वह घबरा गया और मासूम को भेजकर घर में छुप गया। मासूम घर पहुंची तो खून निकलता देख परिजनों ने …

मुरादाबाद/बिलारी/ अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। बहाने से मासूम को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर वह घबरा गया और मासूम को भेजकर घर में छुप गया। मासूम घर पहुंची तो खून निकलता देख परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आप बीती बताई। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने आरोपी किशोर को घर से निकालकर खंभे से बांध कर पीटा। मासूम से दुष्कर्म की सूचना पर एसएसपी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को खंभे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बालिग है या नाबालिग, इसकी जांच की जा रही है।

घटना बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर वह घर में नहीं था। जबकि उसकी पत्नी जानवरों को पानी देने के लिए गई थी। उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में रहने वाला एक किशोर मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि वहां पर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

मासूम के गुप्त अंगों से खून निकलने पर आरोपी किशोर घबरा गया और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह घर में छुप गया। मासूम घर पहुंची तो उसकी मां ने अंगों से खून निकलता देखा तो उससे पूछताछ की। जिस पर मासूम ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दे दी। जिस पर मां ने मासूम के पिता के साथ ही पुलिस को सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी हो गई। जिस पर नाराज ग्रामीण आरोपी किशोर को घर से ले आए और एक खंभे में बांध दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में सीओ बिलारी देश दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी बालिग है या नाबालिग, इस मामले की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार