बाराबंकी: चोरों ने किया दो सर्राफा दुकानों पर हाथ साफ, मुकदमा दर्ज
असन्द्रा, बाराबंकी l थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीती रात सर्राफा की दो दुकानों में घुसकर चोर नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए l पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है l थाना क्षेत्र के नई सड़क तिराहा निवासी संजय सोनी की यहीं पर राधे राधे ज्वेलर्स के नाम से …
असन्द्रा, बाराबंकी l थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीती रात सर्राफा की दो दुकानों में घुसकर चोर नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए l पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है l थाना क्षेत्र के नई सड़क तिराहा निवासी संजय सोनी की यहीं पर राधे राधे ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी के आभूषणों की दुकान हैl
बीती रात पीछे से दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए और दुकान में रखी नगदी तथा लाखों के कीमती सोने चांदी के जेवरात बटोर ले गए l संजय सोनी के पड़ोस में स्थित विशाल ज्वेलर्स के यहां भी चोरी की सूचना मिली हैl पीड़ित दुकानदार संजय सोनी द्वारा चार लोगों पर शंका जताई गई हैl
दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 380, 457 के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है l विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ ही डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किएl इस संबंध में इंस्पेक्टर असन्द्रा शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा होगा l
