कुशीनगर: प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न परियोजनाओं व रिफॉर्म, परफार्म तथा ट्रांसफार्म का लोकार्पण, शिलान्यास एवं विकास पुस्तिका का विमोचन समारोह शनिवार को जे पी इंटर कालेज कप्तानगंज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इसके मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री अतुल सिंह, विशिष्ठ अतिथि सांसद …

अमृत विचार, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न परियोजनाओं व रिफॉर्म, परफार्म तथा ट्रांसफार्म का लोकार्पण, शिलान्यास एवं विकास पुस्तिका का विमोचन समारोह शनिवार को जे पी इंटर कालेज कप्तानगंज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इसके मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री अतुल सिंह, विशिष्ठ अतिथि सांसद विजय दूबे रहे। अध्यक्षता आनन्द मिश्र और सन्चालन किया सन्तोष मद्धेशिया ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने अपने 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश को विकास के मामले में शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। सांसद विजय दूबे ने कहा कि सरकार ने अपने 4 साल के पूरे होने पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भूमि विकास बैंक के सभापति व जनपद के प्रभारी शन्तराज यादव ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन गोबिंद राव, दीपलाल भारती, बिजय खेतान, रामप्रताप सिंह, शिवशंकर अग्रहरि, मनोज कुमार सिंह, रामगोपाल गुप्ता, विनय प्रकाश गौड़, हरेराम गुप्त, अशोक पाण्डेय, बैजनाथ गुप्त, व बिद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रसाद सहित भाजपा के नेता उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

संबंधित समाचार