बरेली: एक महीने बाद इस थाने में दर्ज हुई लूट व मारपीट की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्रेमनगर में एक युवक के साथ मारपीट, बाइक तोड़ने व मोबाइल लूटने की वारदात की रिपोर्ट पुलिस ने एक महीने बाद लिखी। आरोपी ने परिवार समेत युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने आरोपी को दूसरे मामले में इज्जतनगर थाने से कोर्ट जाते समय पहचान भी लिया था …

अमृत विचार, बरेली। प्रेमनगर में एक युवक के साथ मारपीट, बाइक तोड़ने व मोबाइल लूटने की वारदात की रिपोर्ट पुलिस ने एक महीने बाद लिखी। आरोपी ने परिवार समेत युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने आरोपी को दूसरे मामले में इज्जतनगर थाने से कोर्ट जाते समय पहचान भी लिया था लेकिन प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब धमकी मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

वीर सावरकर नगर निवासी अभिषेक शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 25 फरवरी को उनका बेटा परख कौशिक शास्त्रीनगर जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक तीन बदमाश टेंपो से उतरकर आये और मारपीट की। तीनों ने उनके बेटे की बाइक भी तोड़ दी और उसका मोबाइल भी तोड़कर अपने साथ ले गये। जिसके बाद वह आरोपियों की तलाश में जुट गए। कुछ दिन बाद इज्जतनगर पुलिस ने शुभम श्रीवास्तव उर्फ गोलू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस जब उसे कोर्ट ले जा रही थी तो परख ने उसे पहचान लिया। आरोप है कि कुछ समय बाद जब शुभम जमानत पर जेल से बाहर आया तो उन्होंने उससे बेटे के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने के बारे में पूछा तो आरोपी गाली-गलौज कर भाग गया।

आरोप है कि गुरुवार को उनके बेटे के मोबाइल पर शुभम ने फोन पर धमकी दी कि कहीं मुकदमा लिखवाया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत प्रेमनगर थाने में की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम व उसके साथियों के खिलाफ लूट करने के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार