परमबीर सिंह के बयान से महाराष्ट्र की सियासत में आया भूचाल, ‘गृहमंत्री ने प्रति माह 100 करोड़ रुपये की वसूली को कहा था’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी हर महीने बार और होटलों से कम से कम 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। हालांकि देखमुख ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास …

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी हर महीने बार और होटलों से कम से कम 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। हालांकि देखमुख ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक लदा एक वाहन पाए जाने से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद इस हफ्ते की शुरूआत में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह का तबादला कर होमगार्ड में भेज दिया गया था। परमबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में बलि का बकरा बनाया गया।

राकांपा नेता देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह और सचिन वाजे मामले में वो खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पृष्ठों के पत्र में परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि देशमुख पुलिस अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया करते हैं और उन्हें बार, रेस्तरां तथा अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली का लक्ष्य देते हैं।

संबंधित समाचार