महराजगंज: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल की स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख रखाव, कैदियों के खान-पान व मेस व्यवस्था के साथ ही साफ सफाई का जायजा लिया गया।  कैदियों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत …

अमृत विचार, महराजगंज। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जेल की स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख रखाव, कैदियों के खान-पान व मेस व्यवस्था के साथ ही साफ सफाई का जायजा लिया गया।  कैदियों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग व विशेष स्वच्छता बनाए रखने हेतु मास्क का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

संबंधित समाचार