मुरादाबाद: स्वर्ण पदक जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
मुरादाबाद, अमृत विचार। सैंबों फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सैंबों प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत शहर का राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया। सोमवार को जब घर लौटे तो आसपास के लोगों व रिश्तेदारों ने बधाई दी। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के सिरसा में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सैंबों फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सैंबों प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत शहर का राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया। सोमवार को जब घर लौटे तो आसपास के लोगों व रिश्तेदारों ने बधाई दी।
प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के सिरसा में हुआ। इसमें देश भर से अमूमन सभी राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुरादाबाद से खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना के नेतृत्व में पहुंचे। 19 मार्च से 21 तक यह प्रतियोगिता चली। जिसमें मुरादाबाद से समीक्षा ने 72 किग्रा, रोशनी ने 50 किग्रा, प्रीत ने 78 किग्रा, अंजली ने 59 किग्रा और अब्दुल गनी ने 67 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं विकल्प ने 72 किग्रा और अर्पित ने 79 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। इस अवसर पर सैंबों फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव डिप्टी राम व सैंबों एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सचिव राखी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्टेडियम में साथियों ने स्वागत किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिमरन ने जीता कांस्य
मुरादाबाद। झारखंड में 10 से 18 मार्च तक आयोजित हुई सब जूनियर हाकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद की होनहार खिलाड़ी सिमरन हुसैन ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर कांस्य पदक हासिल किया। वह पहले भी स्कूल नेशनल अंडर-19 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक कोच पूनम रिचर्ड और वर्तमान कोच उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज हैं। सोमवार को स्टेडियम पहुंचने पर उनका खिलाड़ियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
