बरेली: थाने के पास सर्राफ की दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुता। चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। भुता थाना से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने सर्राफ की दुकान में लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार देर रात दुकान के शटर का लॉक काटकर चोर लगभग 10 किलो चांदी के जेवर, 25 ग्राम सोने के जेवर और …

भुता। चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। भुता थाना से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने सर्राफ की दुकान में लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार देर रात दुकान के शटर का लॉक काटकर चोर लगभग 10 किलो चांदी के जेवर, 25 ग्राम सोने के जेवर और 2 लाख नगदी चुरा ले गए।

सर्राफा व्यापारी विकास ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि चोर उनकी दुकान से लगभग 10 लाख का माल लेकर फरार हो गए। दुकान का शटर काटने के लिए चोर गैस कटर लेकर आए थे। चोरी करने के बाद वह गैस सिलेंडर वहीं छोड़ गए। पुलिस ने सिलेंडर कब्जे में ले लिया है। सिलेंडर के नंबर के मुताबिक चोरों की पहचान की जा सकती है। इसके लिए भुता पुलिस बरेली गई है।

संबंधित समाचार