बरेली: नगर निगम के टि्वटर पर फॉगिंग, वार्डों में मच्छरों की भरमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराने का शेड्यूल तो जारी किया पर उसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। नगर निगम के टि्वटर पर फॉगिंग करते फोटो तो अपलोड हैं लेकिन फॉगिंग धरातल पर कहीं नहीं दिख रही है। नगर निगम …

अमृत विचार, बरेली। मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराने का शेड्यूल तो जारी किया पर उसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। नगर निगम के टि्वटर पर फॉगिंग करते फोटो तो अपलोड हैं लेकिन फॉगिंग धरातल पर कहीं नहीं दिख रही है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि फॉगिंग के लिए बड़ी गाड़ी खराब है। प्रत्येक दो वार्डों के लिए एक छोटी फॉगिंग मशीन है। ये मशीनें सफाई निरीक्षकों को दी गई हैं। फॉगिंग कराने का दावा किया है।

लोगों का कहना है कि वार्डों में नियमित तौर से फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। इससे मच्छरों की भरमार है। मलेरिया सहित दूसरे संचारी रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इस समय मच्छरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शाम होते ही मच्छरों का कहर शुरू हो जाते हैं। रात में सोना तक मुश्किल हो गया है। मच्छरों से बचने के लिए लोगों को सीलिंग पंखे चलाने पड़ रहे हैं।

मच्छरों के खात्मे के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ दिनों पहले फॉगिंग कराने का शेड्यूल जारी किया गया था। उसमें तारीख और दिन के हिसाब से वार्डों में फॉगिंग कराई जानी थीं। जबकि, इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए दो बड़े वाहन हैं। इसमें से एक खराब है। जबकि निगम के पास 45 छोटी फॉगिंग मशीनें हैं। प्रत्येक दो वार्ड में इन मशीनों को संबंधित सफाई निरीक्षकों को दिया गया है। उनको ही अपने क्षेत्र में फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

वार्डों में फॉगिंग के लिए छोटी मशीनें सफाई निरीक्षकों को दे दी गई हैं। फॉगिंग के लिए एक बड़ी गाड़ी खराब है। इसलिए शेड्यूल का अनुपालन करने में दिक्कत आ रही है। -डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

संबंधित समाचार