बरेली: मछली समझकर पानी के अंदर हाथ डाला निकला मगरमच्छ और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली/दुनका। सुल्लतानपुर गांव के पास स्थिति किच्छा नदी में दो युवकों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिसमें से एक युवक घायल हो गया। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर जब तक गांव वाले नदी के पास पहुंचे तब तक मगरमच्छ वहां से भाग चुका था। दरअसल गांव के धर्मपाल …

अमृत विचार, बरेली/दुनका। सुल्लतानपुर गांव के पास स्थिति किच्छा नदी में दो युवकों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिसमें से एक युवक घायल हो गया। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर जब तक गांव वाले नदी के पास पहुंचे तब तक मगरमच्छ वहां से भाग चुका था।

दरअसल गांव के धर्मपाल कश्यप और छेदा लाल बुधवार दोपहर मछली पकड़ने के लिए घुसे। तभी अचानक मगरमच्छ आ गया। धर्मपाल ने मछली समझकर पानी के अंदर हाथ डाला का तभी मगरमच्छ ने धर्मपाल के हाथ पर हमला कर दिया। धर्मपाल ने किसी तरह से अपना हाथ झटककर मगरमच्छ के मुंह से बाहर निकाला। दोनों चीखते हुए नदी के बाहर आ गए। धर्मपाल मगरमच्छ के हमले से घायल हो गया था। उसकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे तमाम लोग आ गए।

किच्छा नदी में मगरमच्छ दिखने की जगह बताता घायल।

कुछ ही देर में मगरमचछ के हमले की खबर गांव में फैल गई। लोगों का कहना था कि कई दिनों से पानी में मगरमच्छ जैसा कुछ देख रहे थे, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि वह मगरमच्छ ही है या कोई बड़ी मछली। मौके पर पहुंचने वालों में सोमपाल कश्यप, खरकसेन, पप्पू, सोनू सरविंदर सिंह, मुरारी लाल सिंह, अतवीरसिह, राजपाल सिंह, देवदत्त, नत्थू लाल, लाखन सिंह आदि मौजूद थे। वहीं, इस मामले में रेंजर रविंद्र सक्सेना का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

संबंधित समाचार