आज का राशिफल | 25 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज लोगों की मदद करने का अवसर नहीं चूकेंगे। दूसरों के काम में आप जबरदस्ती हस्तक्षेप न करें। मित्रों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। मेहनत से आप पीछे न हटें। वृष राशि आज करियर में आपको सीनियर्स और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त …

मेष राशि

आज लोगों की मदद करने का अवसर नहीं चूकेंगे। दूसरों के काम में आप जबरदस्ती हस्तक्षेप न करें। मित्रों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। मेहनत से आप पीछे न हटें।

वृष राशि

आज करियर में आपको सीनियर्स और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति अपना फोकस बना कर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन राशि

आज आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। सेहत को अच्छा बनाएं रखने के लिये नियमित व्यायाम करें। सुबह से ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी तार्किक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। लेन-देन के मामलों में जल्दबाज़ी न करें।

कर्क राशि

आज व्यापार में उलटफेर का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल में आपको काफी ध्यान देना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं को गम्भीरता से एनालिसिस करेंगे। जीवनसाथी को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि

आज व्यापार में साझेदारों के बीच तालमेल की कमी आ सकती है। लक्ष्यों को पूरा करने के लिये आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। खानपान में आपको ध्यान रखना चाहिए।

कन्या राशि

आज आत्मविश्वास के कारण आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको आशा से उत्तम परिणाम मिलेंगे। कुछ अच्छा सीखने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है।

तुला राशि

आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जन आपका मनोबल बढ़ायेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनन्द लेंगे। व्यापार में नकदी की समस्या का समाधान होगा। दूसरों की खुशियों में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि

आज सेहत काफी अच्छी रहेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे। नई नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं इसीलिये धरातल पर रहें।

धनु राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। अनुभवी लोगों को भी धोखा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में हानि होने की सम्भावना है। स्थितियां आपके नियन्त्रण में रहेगी।

मकर राशि

आज व्यापार में नकदी की समस्या आज दूर हो सकती है। फैशन डिजाइन वाले क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेगा। धार्मिक क्रियाओं में भाग लेंगे। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

कुंभ राशि

आज बेरोजगार बहुत ही अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे।

मीन राशि

आज रिश्तों में नम्रता बनाकर रखना जरूरी है। अपनी योग्यता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। उग्रता के कारण काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में आपको शानदार सफलता मिलेगी। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।