IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, सशस्त्र बलों को है समर्पित
चेन्नई। तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की। जिसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लाज’ भी डाला गया है। आईपीएल के पहले सत्र 2008 के बाद पहली बार जर्सी का नया डिजाइन तैयार किया गया है। धोनी की टीम की यह नई जर्सी सशस्त्र …
चेन्नई। तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की। जिसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लाज’ भी डाला गया है। आईपीएल के पहले सत्र 2008 के बाद पहली बार जर्सी का नया डिजाइन तैयार किया गया है। धोनी की टीम की यह नई जर्सी सशस्त्र बलों को समर्पित है। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।
Up close and personal! The story of the all new #Yellove wear ▶️ https://t.co/HQrfg59FMf
? – https://t.co/qS3ZqqhgGe#WhistlePodu ?? pic.twitter.com/c3plGuaLDz
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2021
जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं, जो 2010, 2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत के द्योतक हैं। इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है। सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘यह काफी समय से हम सोच रहे थे कि सशस्त्र सेना की अहम और नि:स्वार्थ सेवा के प्रति जागरूकता कैसे जगाई जाए। यह ‘कैमॉफ्लॉज’ उसी सेवा के प्रति हमारा सम्मान है। वे हमारे असली हीरो हैं।
Thala Dharisanam! #WearOnWhistleOn with the all new #Yellove! #WhistlePodu ??
? – https://t.co/qS3ZqqhgGe pic.twitter.com/Gpyu27aZfL— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2021
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नई जर्सी का अनावरण कर रहे हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएसके भारतीय सेना का काफी सम्मान करती है और 2019 आईपीएल सत्र की शुरुआत में उसे दो करोड़ रुपये का चेक दिया था।
