बाराबंकी: 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बाराबंकी, अमृत विचार। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात परिजनो के साथ भोजन करके अपने कमरे मे अकेले सोने चला गया था। इसके बाद सुबह परिजनों ने देखा तो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हुई थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। …
बाराबंकी, अमृत विचार। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात परिजनो के साथ भोजन करके अपने कमरे मे अकेले सोने चला गया था। इसके बाद सुबह परिजनों ने देखा तो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हुई थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी प्रभात वर्मा का 23 वर्षीय पुत्र श्यामू उर्फ़ मनीष बीती रात भोजन करके अपने कमरे मे सोने चला गया था। रोजाना की भांति गुरुवार सुबह चाय के लिये जगाने गयी मां ने जब श्यामू को फंदे से लटकते देखा तो जैसे मानो उसकी दुनिया ही लुट गयी हो। मृतक बीते तीन वर्षो से बड्डूपुर स्थित पॉवर हॉउस में संविदा पर तैनात था।
