अमरोहा: आग में झुलसे दो मासूमों की उपचार के दौरान मौत
अमरोहा/सैदनगली/अमृत विचार। आग में झुलसे दोनों मासूमों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रोरोकर बुरा हाल है। सात्वंना देने वालों की भीड़ लगी रही। बुधवार को कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मोहम्मद जहूर पुत्र मोहम्मद जान के घर मोहम्मद असद पुत्र सलीम निवासी सैदनगली 4 …
अमरोहा/सैदनगली/अमृत विचार। आग में झुलसे दोनों मासूमों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रोरोकर बुरा हाल है। सात्वंना देने वालों की भीड़ लगी रही।
बुधवार को कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मोहम्मद जहूर पुत्र मोहम्मद जान के घर मोहम्मद असद पुत्र सलीम निवासी सैदनगली 4 साल और मोहम्मद जान पुत्र नदीम निवासी अमरोहा पांच साल घर में अकेले खेल रहे थे। खेलते खेलते दोनों बच्चे घर पर ऊपर बने कमरे में पहुंच गए। जहां पर पुराना सामान रखा था।
घर के बाकी लोग नीचे काम में लगे थे। कमरे में दोनों बच्चे माचिस से खेलने लगे और माचिस की तीली जलाने लगे। जिससे कमरे में रखे सामान ने आग पकड़ ली। आग की लपट व बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर परिवारजन ऊपर कमरे की ओर दौड़े। परिवार व पड़ोसियों ने पानी डालकर आग को बुझाया था, लेकिन तब तक दोनों बच्चे करीब 40 प्रतिशत जल चुके थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिये संभल रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात्रि में दोनों बच्चों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ज्ञात हो दोनों बच्चे अपने नाना मोहम्मद जहूर के घर आए हुए थे। माता-पिता का रोरोकर बुरा हाल है।
घर पर बच्चों का रखें ख्याल
सैदनगली। घर पर छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ज्वलनशील पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। अगर बच्चे अकेले खेल रहे हैं,तो उन पर नजर रखनी चाहिए। अगर बच्चों को खेलते हुए थोड़ा समय हो जाए,परिजनों को देखना चाहिए कि बच्चे क्या कर रहे हैं। बच्चों के हाथ में माचिस न दें।
