चाहते हैं शरीर में ना हो कोई बीमारी, चाइनीज फूड से बना लें दूरी, व्यायाम भी है जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गुरुवार को स्वस्थ जीवन शैली विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक आरोग्य भारती के सचिव अशोक कुमार वार्ष्णेय थे। उन्होंने संस्थान के सभागार में मौजूद छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों को स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में जागरूक किया और मानव …

बरेली, अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गुरुवार को स्वस्थ जीवन शैली विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक आरोग्य भारती के सचिव अशोक कुमार वार्ष्णेय थे। उन्होंने संस्थान के सभागार में मौजूद छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों को स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में जागरूक किया और मानव जीवन से जुड़े प्रतिदिन खान-पान और व्यायाम आदि पर चर्चा की।

बताया कि हमें अपने शरीर को रोग मुक्त रखने के लिए अधिक समय तक नहीं सोना चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं। पौष्टिक आहार लें और चाइनीज फूड को पूर्ण रूप से त्याग दें। इस दौरान कम्यूनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा.अरूण सिंह ने उन्हें सस्थान का स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गुरूवार को स्वस्थ्य जीवन शैली नाम से कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक आरोग्य भारती के सचिव अशोक कुमार वार्ष्णेय को कम्यूनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा.अरूण सिंह द्वारा संस्थान का स्मृति चिन्ह देकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित करते हुए।

कार्यक्रम के दौरान बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा.केशव अग्रवाल, कुलपति डा.लता अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डा.अशोक कुमार अग्रवाल, प्रति कुलपति डा.किरन अग्रवाल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.चंद्र मोहन, डा.राकेश गुप, डा.शालिनी चंद्रा, डा.अरुण सिंह, डा.दीपक उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी आईडीएससीएस कांडपाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मो.तसलीम खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार