आज का राशिफल | 26 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में परेशानी होगी। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। लोग आपकी उपलब्धियों को कम आंक सकते हैं। मित्रों की सहायता से उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। समय को व्यर्थ बर्बाद न करें। वृष राशि आज आपको सही सिद्ध करने की कोशिश न करें। समय तेजी से आगे बढ़ने …

मेष राशि

आज मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में परेशानी होगी। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। लोग आपकी उपलब्धियों को कम आंक सकते हैं। मित्रों की सहायता से उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। समय को व्यर्थ बर्बाद न करें।

वृष राशि

आज आपको सही सिद्ध करने की कोशिश न करें। समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। जीवनसाथी से गुस्से और तनाव के लहजे में बातचीत न करें।

मिथुन राशि

आज अपने कार्य को उत्साहपूर्वक करें। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।

कर्क राशि

आज व्यवसाय में बड़े ऑर्डर आज आपको मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। उधार दिये हुए धन की चिन्ता रहेगी।

सिंह राशि

आज व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करेंगे। जॉब में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनस्तर को अच्छा करने की कोशिश करेंगे। कानूनी अड़चनें आज दूर हो सकती हैं। किसी का असम्मान न करें।

कन्या राशि

आज लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक उड़ा सकते हैं। अचानक ही बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। मनोनुकूल परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा लेकिन सकारात्मक बने रहना चािहए।

तुला राशि

आज पुरानी गलती से सीख कर आगे बढ़ना उचित होगा। कोई बड़ी सम्पत्ति की डील फाइनल हो सकती है। नए व्यवसाय को शुरू करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप घर और ऑफिस में मरम्मत का काम कर सकते हैं। किसी दूसरे व्यवसाय में आप निवेश करेंगे। जॉब में स्थायित्व की स्थिति रहेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ने वाले हैं लेकिन आपको सूझबूझ और संयम से काम लेना है।

धनु राशि

आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपकी मानसिकता नकारात्मक हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या को अनदेखा न करें। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

मकर राशि

आज फोन के माध्यम से कोई तनाव भरी सूचना मिल सकती है। कुछ आवश्यक कार्य बाधित हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है।

कुंभ राशि

आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। किसी मित्र की मध्यस्थता से विवाद निपट जायेंगे। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी

मीन राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ हास्य-विनोद में समय बितायेंगे। समय पर पर्याप्त सदुपयोग करेंगे। शेयर बाजार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करें।