फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग पर निकलने से पहले भगवान की शरण में पहुंची कंगना रनौत, कोरोना काल में मांगी सबके लिए दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हो गई हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। कंगना ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें वह साड़ी पहने हुए हैं और …

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हो गई हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

कंगना ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें वह साड़ी पहने हुए हैं और प्रार्थना करती हुई दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत ने कहा कि कोविड-19 के मामले बढ़ते देख वे ‘व्यथित’ हैं और सभी के इससे सुरक्षित रहने के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1375307743955841027

कंगना रनौत  ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बहुत कम समय के लिए घर आई थी, अब तेजस की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हो रही हूं। सभी जगह कोविड के बढ़ते मामले देख व्यथित हूं और सभी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हूं। आप सभी के लिए प्यार, हैशटैग थलाइवी ट्रेलर।’

बता दें कि 23 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना ने मुंबई और चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर लॉन्च किया। वहीं पिछले हफ्ते ही उन्हें ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज