महराजगंज: नेपाल से लाकर भारत में बेचते थे पेट्रोल और डीजल, एसडीएम ने मारा छापा, 3500 लीटर डीजल किया जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। नेपाल से डीजल और पेट्रोल की तस्करी कर भारतीय सीमा में डिलीवरी देने वाले एक गोदाम पर एसडीएम ने छापेमारी कर 3500 लीटर डीजल सीज कर दिया है। नेपाल में भारत से सस्ता डीजल होने के कारण खुली सीमा का लाभ लेते हुए तस्कर भारी पैमाने पर डीजल पेट्रोल भारतीय सीमा में …

अमृत विचार, महराजगंज। नेपाल से डीजल और पेट्रोल की तस्करी कर भारतीय सीमा में डिलीवरी देने वाले एक गोदाम पर एसडीएम ने छापेमारी कर 3500 लीटर डीजल सीज कर दिया है।

नेपाल में भारत से सस्ता डीजल होने के कारण खुली सीमा का लाभ लेते हुए तस्कर भारी पैमाने पर डीजल पेट्रोल भारतीय सीमा में तस्करी के माध्यम से एकत्रित करते हैं। इसके बाद शहरों व कस्बों मे होम डिलीवरी देते हैं।

मुखबिर की सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने पुलिस, एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम के साथ नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवा खुर्द गांव में छापेमारी कर 3500 लीटर डीजल बरामद किया।

संबंधित समाचार