बाराबंकी: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए- न्यायमृर्ति
बाराबंकी, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव ने कहा कि बार को न्यायिक अधिकारियों के साथ तालमेल बैठकार कार्य करना चाहिए। जिससे आम वादकारियों को शीध्र ,सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि बार के पदाधिकारियों को ईमानदारी से …
बाराबंकी, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव ने कहा कि बार को न्यायिक अधिकारियों के साथ तालमेल बैठकार कार्य करना चाहिए। जिससे आम वादकारियों को शीध्र ,सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि बार के पदाधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।
जिस निष्ठा की शपथ बार के पदाधिकारी गण ले रहे हैं, उसको उन्हें आत्मसात करना चाहिए l कार्यक्रम का शुभारंभ नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश सिंह वर्मा ने जस्टिस श्रीवास्तव को फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए किया।
न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने सबसे पहले नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश सिंह वर्मा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री नरेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद में शेष पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाई l
इस अवसर पर जिला जज बाराबंकी राधेश्याम यादव, डीएम आदर्श सिंह, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह, हाईकोर्ट अवध बार एसोसिएशन महामंत्री शरद पाठक, सुरेंद्र प्रताप सिंह’ बब्बन,’ जगत बहादुर सिंह, एम के सिंह ,महेंद्र सिंह ,हरीश अग्निहोत्री, भारत , रघुराज सिंह वर्मा ,कौशल किशोर त्रिपाठी ,देवी प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता गण कार्यक्रम में शामिल हुए।
