बरेली: बेकसूरों को छोड़ दीजिए, मैंने ही मारी थी खुद को गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट के नवी नगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मिलिट्री अस्पताल में भर्ती वृद्धा दो घंटे की परमीशन लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के सामने पेश हुई। उसने लिखित में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटे के द्वारा लड़की …

बरेली, अमृत विचार। कैंट के नवी नगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मिलिट्री अस्पताल में भर्ती वृद्धा दो घंटे की परमीशन लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के सामने पेश हुई। उसने लिखित में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटे के द्वारा लड़की के अपहरण करके ले जाने की वजह से उनकी बदनामी हो रही थी। इसलिए खुद ही परेशान होकर तमंचे से गोली मार ली थी। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

19 मार्च को कैंट के नवी नगर निवासी एक लड़की को गांव का ही इमरान भगाकर ले गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने इमरान और उसके भाई पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी। इसी बीच 21 मार्च को पुलिस को सूचना दी गई कि घर में सो रही इमरान की मां अनरिखा को किसी ने गोली मार दी है। गोली कंधे में लगी थी। इस मामले में लड़की के परिजनों व निवर्तमान प्रधान समेत 9 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। जब जांच की तो घर में घुसकर सिर्फ कंधे में गोली मारने की बात पुलिस को संदिग्ध लगी।

इसके अलावा एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि निवर्तमान प्रधान ने बहुत भ्रष्टाचार किया है। उसका खाता सीज हो गया है और वह जल्द ही जेल जाएगा। यही नहीं अनरिखा के परिवार से भी चुनाव लड़ा जा रहा है। शुक्रवार को अनरिखा एसएसपी के सामने पेश हुई। उसने लिखित में बताया कि बेटे की करतूत की वजह से वह गुमसुम रहने लगी। काफी बदनामी हो गई।

इसके अलावा पुलिस ने गांव के कई लोगों को बैठा लिया। वह नहीं चाहती कि कोई बेकसूर जेल जाए। उसने खुद गोली मारी थी। वह मिलिट्री अस्पताल से दो घंटे की छुट्टी लेकर गई थी लेकिन तबियत खराब होने पर फिर से अस्पताल में भर्ती हो गई। उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी, क्योंकि पुलिस को इस घटना में किसी और के गोली मारने पर संदेह है।

संबंधित समाचार