बरेली: अप्रैल में चुनाव, बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होना तय
बरेली, अमृत विचार। चुनाव आयोग ने यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। यूपी में चार चरणों में चुनाव होने हैं। सभी चरण अप्रैल में ही निपटा दिए जाएंगे मगर दूसरी ओर इससे बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित होंगी क्योंकि अप्रैल में ही यूपी बोर्ड परीक्षाएं भी होनी थीं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को 24 …
बरेली, अमृत विचार। चुनाव आयोग ने यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। यूपी में चार चरणों में चुनाव होने हैं। सभी चरण अप्रैल में ही निपटा दिए जाएंगे मगर दूसरी ओर इससे बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित होंगी क्योंकि अप्रैल में ही यूपी बोर्ड परीक्षाएं भी होनी थीं।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को 24 अप्रैल से शुरू कराया जा रहा था जिसमें बरेली से कुल 96305 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से हाईस्कूल के कुछ छात्र 51628 और इंटरमीडिएट में कुल 44677 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इन सभी छात्रों को बरेली में कुल 135 केंद्रों पर परीक्षा देनी थी। परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही थीं।
इसी बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चार चरणों में चुनाव घोषित कर दिए। पहला चरण 15 अप्रैल, दूसरा चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण 29 अप्रैल को होगा लेकिन इससे पहले 24 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाएं थी। ऐसे में कुछ केंद्रों को मतदान केंद्र भी बनाया जा सकता है। डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का जैसा आदेश होगा उसी हिसाब से कार्य कराया जाएगा।
