बरेली: जिले में 2788 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली से पहले पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। होलिका दहन से लेकर रंग वाले दिन तक पुलिस अलर्ट रहेगी। इसको लेकर पहले ही सभी की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं। जिले में 2766 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि कहीं …

बरेली, अमृत विचार। होली से पहले पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। होलिका दहन से लेकर रंग वाले दिन तक पुलिस अलर्ट रहेगी। इसको लेकर पहले ही सभी की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं। जिले में 2766 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी किसी तरह का विवाद हो तो उसे तुरंत निपटा लिया जाए। खुराफातियों पर भी नजर रखी जाए, क्योंकि खुराफाती होलिका में पहले ही आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिले में 59 जुलूस भी निकलेंगे जिनमें शहर में 28 मार्च को सबसे बड़ा जुलूस किला और प्रेमनगर से शुरू होगा। राम बरात भी 28 मार्च को निकलेगी। आयोजकों से एसपी सिटी ने बात की है। जिसके तहत सांकेतिक रूप से जुलूस निकालने पर सहमति बनी है। जुलूस में कम से कम लोगों को ही शामिल होने दिया जाएगा, क्योंकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना आवश्यक है। शाही में एक बड़ा जुलूस निकलेगा। सबसे ज्यादा 29 मार्च को जिले में 30 जुलूस निकलेंगे। 27 मार्च को 12, 28 मार्च को 17, 1 अप्रैल को 1 और दो अप्रैल को 1 जुलूस निकलेगा।

उन्होंने बताया कि बरेली जिले को एक कंपनी आरएएफ की मिली है। जिले के 160 रिक्रूट्स की भी ड्यूटी होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगायी जाएगी। बरेली जिले से करीब 100 पुलिसकर्मी शाहजहांपुर जिले में निकलने वाले जुलूस के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि देहात के एक थाना क्षेत्र में होलिका स्थल पर गोबर डालने को लेकर विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया है। पूर्व में जहां विवाद हुए थे, उनको लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।

संबंधित समाचार