अमरोहा: सीएल गुप्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नेशनल हाईवे स्थित सीएल गुप्ता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटें आसमान को छू रही थी। गोदाम में मौजूद श्रमिकों में भगदड़ मच गई। किसी तरह वहां से निकल कर उन्होंने अपनी जान बचाई। मौके …

अमरोहा, अमृत विचार। नेशनल हाईवे स्थित सीएल गुप्ता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटें आसमान को छू रही थी। गोदाम में मौजूद श्रमिकों में भगदड़ मच गई। किसी तरह वहां से निकल कर उन्होंने अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए हाईवे पर जाम भी लगा रहा। वहीं फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सीएल गुप्ता फैक्ट्री है। शुक्रवार की रात को श्रमिक गोदाम के अंदर कार्य कर रहे थे। करीब रात एक बजे शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री के अंदर आग लग गई। आग लगने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।  गोदाम में मौजूद श्रमिकों में भगदड़ मच गई। श्रमिकों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। फैक्ट्री के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब आधे घंटे के बाद अमरोहा जनपद और मुरादाबाद जनपद की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर डिडौली अजय कुमार ने बताया शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगी थी, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। लाखों रुपए का नुकसान होनी की खबर है।

संबंधित समाचार