हरदोई: पेड़ की डाल काटने को लेकर भाई ने कर दी भाई की हत्या, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर, हरदोई। थाना क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में बीती शनिवार की देर शाम मामूली विवाद के चलते खून के रिश्ते तार तार हो गए। भाई ने भाई सहित भतीजो को मारपीट कर घायल कर दिया। जहां इलाज के दौरान भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …

हरपालपुर, हरदोई। थाना क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में बीती शनिवार की देर शाम मामूली विवाद के चलते खून के रिश्ते तार तार हो गए। भाई ने भाई सहित भतीजो को मारपीट कर घायल कर दिया। जहां इलाज के दौरान भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के अनुसार विजय पुत्र गुलाब अपने परिवार सहित दरवाजे के सामने बैठे हुए थे। उसी समय विजय के भाई गिरिन्द अपने पुत्रों के साथ वहां आये और दरवाजे के सामने खड़े नीम के पेड की डाल काटने को कहा। दोनों भाईयो में इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों भाईयों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान विजय की मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कपिलदेव सिंह व क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र द्विवेदी ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला को दिया।

मृतक के पुत्र रामखिलावन की तहरीर पर गिरिन्द पुत्र गुलाब व रमेश, देशराज, शिवलाल, शिवराज, शिशुपाल, मलिकराज, रामप्रताप पुत्र गिरिन्द सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। उधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गयी।

संबंधित समाचार