बाराबंकी: महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर, अमृत विचार। महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। इस दौरान आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर उसकी मां एवं दो देवरो को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया …

सिरौलीगौसपुर, अमृत विचार। महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। इस दौरान आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर उसकी मां एवं दो देवरो को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम किंतूर में शुक्रवार की रात एक महिला को घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जिसका महिला ने विरोध किया। जिससे आरोपी घर से भाग गया महिला ने विदेश में रह रहे अपने पति को फोन से मामले की जानकारी दी। पति ने फोन से ही उनके परिजनों को सचेत करते हुए कहा कि यदि दोबारा गलती हुई तो परिणाम अच्छा नहीं नहीं होगा।

शनिवार को दिन में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर महिला के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे आवाज सुनकर उसकी मां शाहिदा बानो तथा देवर मोहम्मद और मोहम्मद तंजीम ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने -डंडों से हमला करके सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहम्मद रफीक मोहम्मद तंजीम तथा शाहिदा बानो को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया जहां पर उनका इलाज शुरू किया गया।

गंभीर हालत को देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने तोफिक और तंजीम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। छेड़छाड़ की शिकार महिला ने गांव के ही नूर आलम मोहम्मद इमरान परवेज नूर मोहम्मद सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार