हल्द्वानी: खाद्य मंत्री बंशीधर भगत बोले किसान सरकारी केंद्रों में ही बेचें गेहूं
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक अप्रैल से सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। इस बार प्रदेश में गेहूं की पैदावार भी काफी अच्छी मात्रा में हुई है। राज्य सरकार किसानों को गेहूं का उचित मूल्य भी दे रही है, प्रदेश के खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक अप्रैल से सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। इस बार प्रदेश में गेहूं की पैदावार भी काफी अच्छी मात्रा में हुई है। राज्य सरकार किसानों को गेहूं का उचित मूल्य भी दे रही है, प्रदेश के खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा गेहूं बेचने की अपील की है, बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश के किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए इसके लिए सरकार ने सरकारी क्रय केंद्र खोले हैं।
सरकार ने 1 सप्ताह के भीतर किसानों को उत्पादन का भुगतान करने का वादा किया है, साथ ही गेहूं खरीद में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के खरीदे गए गेहूं का भुगतान 1 सप्ताह के भीतर किया जाए। सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि गेहूं खरीद में कोई अधिकारी लापरवाही बरती का तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
