बरेली में भी बढ़ी कोरोना की रफ्तार, दो दिन में मिले 35 संक्रमित
बरेली,अमृत विचार। होली के रंग में पर कोरोना संक्रमण ने भंग डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को फोकस सैंपलिंग एवं रैंडम सैंपलिंग के दौरान कुल 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, मंगलवार को जिले में 13 संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी संक्रमितों को स्थितिवार …
बरेली,अमृत विचार। होली के रंग में पर कोरोना संक्रमण ने भंग डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को फोकस सैंपलिंग एवं रैंडम सैंपलिंग के दौरान कुल 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, मंगलवार को जिले में 13 संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी संक्रमितों को स्थितिवार कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन में रखकर निगरानी की जा रही है।
बता दें कि सुरेश शर्मा नगर, आवास विकास कालोनी, कैंट, भरतौल, प्रेमनगर, अंबिका आवास कालोनी, सिविल लाइंस, सनसिटी विस्तार, सुभाष नगर आदि स्थानों पर संक्रमित निकले हैं।
