बरेली: 6 महीने पहले हुई थी शादी, अब प्रेमी की साथ जहर खाकर दी जान
बरेली, अमृत विचार। क्योलड़िया में मंगलवार रात एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से जहर भी मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। दोनों एक दूसरे से काफी समय से प्यार करते थे। 6 महीने पहले महिला की शादी किसी और से …
बरेली, अमृत विचार। क्योलड़िया में मंगलवार रात एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से जहर भी मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। दोनों एक दूसरे से काफी समय से प्यार करते थे। 6 महीने पहले महिला की शादी किसी और से हो गई थी। होली पर वह अपने मायके आयी थी। इसी दौरान उसकी प्रेमी से फिर मुलाकात हुई और दोनों ने जान दे दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
