मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से पहले तोड़ा रिश्ता, दर्ज होगी रिपोर्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी से कुछ दिन पहले ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया। अब वे लोग अब 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। असमर्थता जताने पर रिश्ता करने से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कांठ थाना क्षेत्र के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी से कुछ दिन पहले ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया। अब वे लोग अब 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। असमर्थता जताने पर रिश्ता करने से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की। राजेंद्र सिंह का कहना था कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकर झुंडी निवासी रोशनलाल के बेटे विनीत कुमार के साथ तय किया था। बात पक्की होने पर बतौर शगुन ढाई लाख रुपए विनीत को दिए। बदले में विनीत ने भी 21 हजार रुपए बेटी के हाथ में देकर रिश्ता पक्का कर दिया।
राजेंद्र सिंह के अनुसार पूरी बात होने के बाद शादी के लिए 21 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई। अभी वह लोग शादी की तैयारियां करने में लगे थे कि अचानक विनीत ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि वह अब 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। बिना मांग पूरी हुए वह लोग रिश्ता करने को तैयार नहीं हैं, जिस पर एसएसपी ने कांठ थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
