लखीमपुर खीरी: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को निर्वस्त्र कर पीटा ,हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कोतवाली तिकुनिया के कस्बा बेलरायां में प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गए युवक को लड़की के परिवार वालों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। उसकी बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की और मल द्वार में लोहे की फूंकनी डाल दी। गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई है। बाद में चोरी …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कोतवाली तिकुनिया के कस्बा बेलरायां में प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गए युवक को लड़की के परिवार वालों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। उसकी बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की और मल द्वार में लोहे की फूंकनी डाल दी। गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई है। बाद में चोरी का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दे दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना तिकुनिया के कस्बा बेलरायां निवासी हरेंद्र का कस्बे की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। मंगलवार रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया। फिर क्या था, उसे पहले बंधक बनाकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा। फिर अमानवीय व्यवहार की पराकाष्ठा पार कर दी। ग्रामीणों के अनुसार हरेंद्र के साथ बर्बरता करते हुए पहले उसके गुप्तांग को चोट पहुंचाई फिर उसके मलद्वार में लोहे की फुंकनी डाल दी। इस बीच युवक चीखता रहा।

उसके मरणासन्न होने पर चोरी करने की बात कहकर तिकुनिया पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी हालत काफी खराब देखेकर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हरेंद्र के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तिकुनिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवक पर लगाया चोरी का आरोप
हरेंद्र को बुरी तरह मारपीट कर चोरी का इल्जाम लगाकर उसे तिकुनिया पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात पूरा परिवार सो रहा था। आधी रात में गांव का हरेंद्र घर में घुस आया और 2300 रुपये, एलसीडी, सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले जाने लगा। आहट मिलने पर आंख खुली तो शोर मचाते हुए आसपास के लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। हालांकि गंभीर अवस्था में पुलिस ने हरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कहानी दूसरी निकली।

संबंधित समाचार