लखीमपुर खीरी: टेस्ट ड्राइव के लिए निकलवाई कार, हाईवे पर कर्मचारियों को दिखाया तमंचा और लूट ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बेख़ौफ बदमाशों ने एक बार पुलिस को फिर खुली चुनौती दी है। शोरूम में कार खरीदने के बहाने आये एक लूटेरे ने टेस्ट ड्राइव के लिए लग्जरी कार आई- 20 मैग्मा निकलवाई और दो कर्मचारियों के साथ चला। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना खीरी छेत्र में दोनों कर्मचारियों को तमंचे के बल …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बेख़ौफ बदमाशों ने एक बार पुलिस को फिर खुली चुनौती दी है। शोरूम में कार खरीदने के बहाने आये एक लूटेरे ने टेस्ट ड्राइव के लिए लग्जरी कार आई- 20 मैग्मा निकलवाई और दो कर्मचारियों के साथ चला। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना खीरी छेत्र में दोनों कर्मचारियों को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया और दोनों के मोबाइल लूटकर चलती कार से बाहर फेंक कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस में हड़कम्प मच गया।

घटना दोपहर बारह बजे की है। एसपी ने सीओ के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस शोरूम पर लुटेरे द्वारा दिये गए ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कर रही है। लाइसेंस पर उसका नाम जयदीप सिंह पुत्र सुखदेव निवासी दीप सिंह वाला निवासी फरीदकोट पंजाब लिखा है। पुलिस ने शोरूम में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें लुटेरे की फुटेज कैद हुई है। पुलिस लाइसेंस और फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। शोरूम मालिक की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

संबंधित समाचार